फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Grocery store firing looted cash

किराना दुकान पर फायरिंग कर कैश लूटा 

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Grocery store firing looted cash
लूट के बाद दुकान पर जमा लोगो की भीड़ - फोटो : amar ujala
बागपत के बालैनी थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित बालैनी स्टैंड पर किराना की दुकान पर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 70 हजार का कैश लूट लिया। दुकानदार और महिला ग्राहक को धक्का देकर और फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। वारदात से गुस्साए व्यापारी दुकानें बंद कर सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

 

बालैनी निवासी बिजेंद्र की बस स्टैंड पर पुरा महादेव रोड पर किराना की दुकान है। बुधवार शाम बिजेंद्र अपने बेटे रविंद्र के साथ ग्राहकों को सामान दे रहा था। बताया जाता है कि शाम करीब पांच दो बाइकों पर सवार होकर छह सशस्त्र बदमाश आए। उन्होंने बिजेंद्र और रविंद्र को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट शुरू कर दी। गल्ले से बदमाश करीब 70 हजार रुपये लूटकर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी रविंद्र की पिटाई की और महिला ग्राहक रेखा को धक्का दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए पुरा गांव की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

विज्ञापन

वारदात के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़कों पर आकर हंगामा किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने पुलिस से केस का जल्द ही जल्द खुलासा करने की मांग की। बालैनी थानाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


100 नंबर नहीं हुआ रिसीव, कॉल करते रहे पीड़ित
बालैनी। पीड़ितों का कहना है कि वारदात की पुलिस कंट्रोल रूम (100) पर कॉल की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं बालैनी पुलिस भी करीब आधा घंटे देरी से मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि समय से पुलिस आ जाती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। 

 

बदमाशों को देख होमगार्ड घुसे दुकानों में 
बागपत। लोगों का कहना है कि बदमाशों को फायरिंग करते हुए देख वहां पर मौजूद होमगार्ड दुकानों में घुस गए। उन्होंने जरा भी हिम्मत नहीं दिखाई। नहीं तो बदमाश आसानी से पकड़े जा सकते थे। 


 

एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे बदमाश
बागपत। जनपद में बदमाश एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। एक सप्ताह पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में पेट्रोल पंप पर लूटपाट हुई। इससे पहले बागपत पेट्रोल पंप का कैश लूटा। उससे पूर्व लोहा व्यापारी विष्णु मित्तल की दुकान पर हमला कर करीब 90 हजार का कैश लूटा गया। लगातार हो रही घटनाओं से हर कोई दहशत में है। पुलिस वारदातों पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed