फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   firing hectic in Bdrkha Khader

दिन में ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठा बदरखा खादर

Mon, 16 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली Updated Mon, 16 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के बदरखा खादर में हरियाणा के किसानों ने रविवार को जमकर फायरिंग की। इसकी आवाज दूर दूर तक सुनी गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से भी झड़प हुई। इसकी जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के बदरखा खादर में हरियाणा के कुछ किसान कई दिन से फायरिंग कर रहे हैं, इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। हरियाणा के राकसेड़ा के किसानों को  इतना हौसला बढ़ गया है कि वे कभी भी खूनी खेल खेल सकते हैं। बदरखा के किसानों ने बताया हरियाणा प्रशासन तो अपने किसानों के साथ है, लेकिन बदरखा के किसानों को उच्च अधिकारियों से कोई भी आश्वासन नहीं मिलता, इस कारण हरियाणा के किसान हावी होते जा रहे हैं जो कभी भी भयंकर विवाद का कारण बन सकता है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया वे हरियाणा के समालखा कोतवाली में राकसेड़ा के किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और बाद में आने को कह दिया। एसएसआई चितवन ने कहा फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह केवल  जमीन विवाद है और यह मामला हरियाणा क्षेत्र का है और इस विवाद का हल भी हरियाणा प्रशासन की ओर से ही हो सकेगा। इस बारे में उन्होंने अधिकारिक रूप से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। छपरौली थाने में भी पिछले सप्ताह हरियाणा के  किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है उच्च अधिकारियों की अनुमति लेकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed