{"_id":"bd95a358b6539fa28fb1a3f94ecf358f","slug":"farmer-hanged-in-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र किरठल ने किसान को कुएं में लटकाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मेंद्र किरठल ने किसान को कुएं में लटकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल और उसके साथियों पर गांव के दो भाइयों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। यहीं नहीं एक भाई को जान से मारने की नीयत से कुएं में भी लटकाया गया। पीड़ित दोनों भाइयों ने धर्मेंद्र समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, धर्मेंद्र के एक साथी ने ग्राम प्रधान के पति और उसके साथियों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाते हुए चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक इद्रीश और ग्यासूद्दीन पुत्रगण फतेद्दीन निवासी किरठल की ओर से मिली तहरीर में बताया गया कि वे बुधवार रात दोनों खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान धर्मेंद्र किरठल ने अपने साथी नबाव, अय्यृूब, अलीहसन, सूूबेद्दीन, योगेंद्र, सतेंद्र मुखिया सुन्हेड़ा ने वहां पर पहुंचकर दोनों को बंधक बना लिया।
उनकी बुरी तरह से पिटाई की गई। जान से मारने की नीयत से इद्रीश को कुएं में लटका दिया। किसी तरह बचकर वे अपने घर पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान के पति कृष्णपाल, पीड़ितों को लेकर रमाला थाना पहुंचे। उनका आरोप है कि चुनावी विवाद में धर्मेंद्र किरठल ने दोनों भाईयों पर हमला किया है।
विज्ञापन
उधर, धर्मेंद्र के साथी योगेंद्र ने प्रधान के पति कृष्णपाल, उनके भाई सनसपाल, भतीजे कल्लू और विकास पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाते हुए रमाला थाने पर तहरीर दी है। इस बारे में सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक पक्ष के विकास और दूसरे के योगेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। मामला चुनावी विवाद लग रहा है।
एक-दूसरे के समर्थकों पर किया हमला
बागपत। पुलिस का कहना है कि जिला पंचायत वार्ड नंबर पांच के सदस्य पद के लिए धर्मेंद्र की मां सुरेशो देवी और प्रधान के पति कृष्णपाल की पत्नी मंजू देवी चुनाव लड़ रही हैं। धर्मेंद्र ने कृष्णपाल के समर्थकों के साथ मारपीट की है, जबकि कृष्णपाल ने धर्मेंद्र किरठल के समर्थकों के साथ।
अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप
बागपत। इद्रीश और ग्यासूद्दीन का धर्मेंद्र किरठल द्वारा अपहरण करने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और गांव के लोग ही नहीं पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई। देर रात दोनों भाई गांव में पहुंचे और परिजनों की घटना की जानकारी दी।