फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Factory worker killed in Khekda

खेकड़ा में फैक्ट्री मजदूर की हत्या

Wed, 12 Apr 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Wed, 12 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Factory worker killed in Khekda
हत्या के बाद एएसपी अजीजुल हक के सामने विरोध जताते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार की रात में करीब सवा दस बजे बाजार में सामान खरीदने गए युवक पर मामूली कहासुनी के बाद चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। पुलिस और परिजन गंभीर घायल को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे, वहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। देर रात तक पुलिस जमा रही। इस घटना के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


खेकड़ा निवासी 27 वर्षीय इमरान पुत्र रफीक पाठशाला मार्ग पर हैंडलूम इकाई में नौकरी करता था। मंगलवार रात करीब सवा दस बजे वह सरस्वती नगर स्थित दुकान पर सामान लेन गया था। दुकान से सामान लेकर लौटते वक्त उसकी कस्बे के ही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


युवकों ने चाकुओं से इमरान पर हमला कर दिया। इससे इमरान गंभीर घायल हो गया। इसके बाद हमलावर भाग गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल इमरान को नर्सिंग होम में ले गए, वहां उसे मृत घोषित किया। हत्या के बाद कस्बे में तनाव फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़ित पक्ष ने देर रात तक तहरीर नहीं दी, लेकिन दूसरे समुदाय के युवकों पर आरोप लगाया है। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनाव बना है। देर रात तक पुलिस और परिजन नर्सिंग होम के बाहर जमा है।

परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी अजय शंकर राय ने भी खेकड़ा पुलिस से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। 


सूचना मिलते ही देर रात मौके पर एएसपी अजीजुल हक, सीओ श्वेताभ पांडेय और आसपास के  थानों की पुलिस पहुंची। परिजनों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, मौके पर एक सिपाही नशे की हालत में पहुंच गया। परिजनों ने एएसपी से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed