फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Factory stealing millions

फैक्ट्री में लाखों की चोरी

Tue, 19 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 19 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में रविवार की रात में चोर नकब लगाकर अमीन नगर सराय-बड़ौत मार्ग स्थित एक फैक्ट्री से लाखों का सामान चुराकर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित फैक्ट्री मालिक राजेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामरतन गुप्ता बड़ौत नगर के रहने वाले हैं।

उसकी अमीन नगर सराय-बड़ौत मार्ग पर वारशल बनाने की फैक्ट्री है। रविवार की रात्रि में चोर उसकी फैक्ट्री में नकब लगाकर मोटर डाई, इंवार्टर, बैट्री समेत करीबन 2.50 लाख का सामना चोरी कर ले गए।

सोमवार की सुबह राजेश गुप्ता फैक्ट्री पहुंचे तो उसे घटना की जानकारी लगी। इस संबंध में उसने बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


कोताना गांव में रविवार की रात में एक युवक युवती को अकेला पाकर घर में घुस गया। युवक को देख युवती ने शोर मचाया तो युवक ने युवती से मारपीट कर दी और घर से नगदी और जेवर लूटकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी ग्रामीणों ने युवक को दबोचा और पुलिस को साैंपा। इस संबंध में पीड़ित युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित युवती खुशनुमा पुत्री तय्यब कोताना गांव की रहने वाली है। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी पलड़ी गांव के कासिम से हुई थी।

फिलहाल खुशनुमा मायके आई हुई है। रविवार की रात्रि में खुशनूमा को अकेला पाकर एक युवक घर में घुसा। तभी खुशनूमा ने शोर मचा दिया। यह देख युवक आग बबूला हो गया और उसने खुशनूमा के साथ मारपीट कर दी और घर मेें रखी करीबन तीन हजार की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर भागने लगा। तभी शोर सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े और युवक को घर के बाहर ही दबोच लिया। 


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर गांव में पहुंची और युवक को पकड़कर  थाने ले आई। इस संबंध मेें पीड़ित युवती ने गांव के ही नितिन के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई चितवन सिंह ने कहा तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव बना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed