{"_id":"405450e1ecd01f72a8436846cf0ff534","slug":"extortion-broke-student-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली पर भड़क गए छात्र-छात्राएं, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध वसूली पर भड़क गए छात्र-छात्राएं, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेणी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बीबीए के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज में जमकर हंगामा किया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर अवैध उगाही करने तथा पिछले दो वर्षों की अंक तालिका भी नहीं देने का आरोप लगाया।
पुलिस ने छात्र-छात्राओं को शांत कर समस्या का समाधान कराने का आश्वान दिया। छात्रों को कहना था कि कॉलेज प्रशासन ने प्रयोगात्मक परीक्षा के एवज में प्रत्येक छात्र से एक-एक हजार रुपये लिए गए थे, जबकि सभी छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल कर दिया गया है।
अब कॉलेज पास कराने के एवज में चार-चार हजार रुपये की और मांग कर रहा है। विरोध करने पर उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी दे रहा है तथा अभी तक पिछले दो सालों की अंक तालिका भी उन्हें उपलब्ध नही कराई गई है। पूरे साल क्लास भी नहीं चलाई।
विज्ञापन
इसे लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर जोरदार हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाबुझाकर शांत किया। हंगामा करने वालों में वर्षा पूनिया, सोनम त्यागी, तनुप्रिया, तसरुम, शहजाद, सरफाराज, गौरव, केशव, पिंस मौजूद रहे।
उधर, काॅलेज के डायरेक्टर अंकुर राणा का फोन बंद मिला तथा कॉलेज के लेखाकार शरद राणा का कहना है कि कालेज में हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षक ने छात्रों को फेल कर दिया था, जिस पर छात्रों ने हंगामा किया था। फिलहाल मामला सुलझ गया है। छात्रों का अवैध उगाही का आरोप निराधार है।