फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Electrician murdered

बिजली मिस्त्री की जलाकर हत्या

Mon, 19 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर (बागपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर (बागपत) Updated Mon, 19 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electrician murdered
शव के पास सांप को देखकर ग्रामीणों के साथ पुलिसवाले भी पीछे हट गए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तीन दिन से संदिग्ध हालात में लापता खट्टा प्रह्लादपुर गांव के बिजली मिस्त्री की जलाकर हत्या कर दी। बिजली मिस्त्री का शव तीसरे दिन मकान से करीब 200 मीटर दूर एक प्लाट में झाड़ियों में पड़ा मिला। जंगली जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रणवीर उर्फ रहतू सिंह बिजली का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक रणवीर 15 दिसंबर की रात में करीब नौ बजे गांव में दुकान से सामान लेने के लिए निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। रविवार दोपहर करीब दो बजे उनके भाई तेजपाल मकान के पास ही एक प्लॉट के पास से गुजरे तो झाड़ियों में खाली स्थान पर रणवीर की निर्वस्त्र और अर्द्धजली लाश पड़ी दिखाई दी। उनके शरीर का काफी हिस्सा गायब मिला।
विज्ञापन


आशंका है जंगली जानवरों ने उसको खा लिया है। उनके बेटे प्रवेश का कहना है कि उनके पिता की अपहरण कर हत्या की गई है। शव को गांव के निकट एक प्लाट में लाकर डाला गया है। ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। इस दौरान पुलिस के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने वारदात स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। सीओ ने कहा रणवीर की हत्या कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। उधर, डॉग स्कवाड और फारेंसिक टीम ने भी जांच की। रणवीर के दो बेटे (प्रवेश और दीपक) और  एक बेटी सोनिया है। तीनों बच्चे अविवाहित है। रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने मौके पर पहुंच पुलिस अफसरों से वारदात का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।

शव के पास पहुंचा सांप
बागपत। रणवीर के शव के पास सांप पहुंच गया था। पुलिस ने लोगों को सांप के बारे में बताते हुए शव के पास नहीं जाने दिया। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। काफी देर तक ग्रामीण और पुलिस सांप के जाने का इंतजार करते रहे।


आत्महत्या दर्शाने का किया प्रयास
बागपत। रणवीर के कातिलों ने हत्या को आत्महत्या करना दर्शाने का प्रयास किया। जिस स्थान पर शव पड़ा मिला। उसके  पास पेड़ की टहनी पर एक कपड़ा मिला। शव के पास ही मृतक के कपड़े जले मिले। जिस स्थान पर शव मिला, उस स्थान पर परिजन रणवीर को तलाश कर चुके थे। इसलिए स्पष्ट है कि उसकी हत्या कर शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। कातिलों ने खुद को बचाने के लिए हत्या को आत्महत्या करना दर्शाने का प्रयास किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed