{"_id":"58d56d1b4f1c1b1a191a1b11","slug":"ek-aur-vedio-viral-par-pardarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और वीडियो वायरल, कोतवाली पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और वीडियो वायरल, कोतवाली पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। बड़ौत के आसपास के गांवों के तीन युवकों द्वारा किए गए वीडियो वायरल को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि मुस्लिम समाज और महिलाओं के लिए यह वीडियो आपत्तिजनक है। कोतवाली प्रभारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बृहस्पतिवार को रालोद के नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। उनका कहना था कि बड़ौत या बड़ौत के आसपास के तीन अज्ञात युवकों ने यह वीडियो वायरल की है। इसमें मुस्लिम समाज के व्यक्तियों और महिलाओं को आपत्तिजनक शब्द कहे गए हैं। इसमें जान से मार ड़ालने तक की धमकी दी जा रही है। यह घटना साइबर श्रेणी में आती है।
उन्होने वीडियो की सीडी क्लिप के साथ प्रार्थना पत्र देकर इसकी जांच कराकर बामनौली क्लिप की तर्ज पर आरोपियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की। इस मामले में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने आश्वासन दिया कि वीडियो प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में हाफिज खैराती, इमरान मलिक, शाहिद, हारूण, फैजल, सूफियान, कासिम, दिनेश, समीर हसन आदि शामिल रहे।