फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   double murder mein thana prabhari talab

डबल मर्डर में थाना प्रभारी लखनऊ तलब

Fri, 07 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा।  नगर में डेढ़ माह पहले हुए दोहरे हत्याकांड के मामले को गंभीरता से लेकर डीजीपी लखनऊ ने खेकड़ा थाना प्रभारी को आरोपी पक्ष की शिकायत पर तलब किया। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी ने डीजीपी के समक्ष पेश हो घटनाक्रम की जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्नीस फरवरी 2017 को नगर पालिका अध्यक्ष नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और उसके दोस्त बाशिद की शाम के समय उस समय पांडव चौक के समीप हत्या की, जब वह बाइक पर सवार होकर मोहल्ला अहिरान से वापस अपने घर लौट रहे थे। दोहरे हत्याकांड में मृतक पुष्पेंद्र के बड़े भाई डॉ. सुरेंद्र धामा ने नगर के ही रोहन, प्रसेंद्र, रामकुमार, रोहताश, सहदेव, कर्मवीर, जयबीर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज खेकड़ा थाने में कराई थी। इनमें से पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट को डीजीपी लखनऊ ने तलब कर दोहरे हत्याकांड में आरोपी प्रसेंद्र एवं रोहन की मां संतोष द्वारा फर्जी फंसाने के आरोप लगा शिकायती पत्र देने के कारण बृहस्पतिवार को लखनऊ बुलाया। थाना प्रभारी सभी अभिलेखों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह डीजीपी के समक्ष पेश हुए। और उन्हें दोहरे हत्याकांड की समस्त कार्रवाई की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने फोन पर बताया डीजीपी ने उनसे घटनाक्रम की संपूर्ण जानकारी ली और आवश्यक  निर्देश दिए। इसके बाद वह लखनऊ से वापस लौट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed