{"_id":"57702a784f1c1b2e5879adf5","slug":"douala-young-man-s-body-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौला के युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डौला के युवक का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रवाल मंडी टटीरी
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
विलाप करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के किसान चौधरी वेदप्रकाश की ट्यूबवेल पर रविवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शनाख्त डौला गांव के देवेंद्र कुमार (34) के रूप में हुई। उसके पास से जहरीला पदार्थ मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। हालांकि अभी तक मौत का सहीं पता नहीं चला।
बागपत-मेरठ रोड पर अग्रवाल मंडी टटीरी में पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे किसान चौधरी वेद प्रकाश के खेत में ट्यूबवेल पर रविवार सुबह युवक का शव पड़ा था। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया।
करीब एक घंटे बाद डौला गांव की महिला संजू ने शव की शनाख्त अपने पति देवेंद्र के रूप में की। उसने पुलिस को बताया उसका पति मजदूरी कर था। शनिवार सुबह घर से मजदूरी पर गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
मृतक के पास एक माचिस, एक नोट बुक और विषैला पदार्थ मिला। लोग आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं तो कुछ लोग हत्या की। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा युवक देवेंद्र नशा करता था, हो सकता है कि नशे के कारण ही उसकी मौत हो गई हो।
उसकी जेब से जहरीला पदार्थ मिला है। इसलिए आत्महत्या की भी आशंका जताई जा सकती है। सहीं स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।