फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Director of the Committee to oppose the killing of loot

लूट के विरोध पर कमेटी संचालक की हत्या

Sun, 13 Dec 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 13 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Director of the Committee to oppose the killing of loot
दत्तनगर गांव के कमेटी संचालक सुजान सिंह (70) की लाश शनिवार सुबह मकान में चारपाई पर पड़ी मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। उनके गले पर निशान बने थे और मुंह और कान से खून निकल रहा था। परिजनों का कहना है कि मकान से लाखों रुपये गायब है। आशंका जताई कि लूट के विरोध पर ही उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस लूट होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


सुजान सिंह के बेटे दलीप कुमार का कहना है कि उनके पिता गांव के पैतृक मकान में रहते थे। वह दिल्ली में एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता है। नेहरू विहार कालोनी में अपने बच्चों के साथ रहता है। तीन दिन पूर्व उसके पिता, उनके पास से गांव लौटे थे। शनिवार सुबह गांव के मंगूराम ने फोन पर जानकारी दी कि उनके पिता की मौत हो गई है। वह घर पर पहुंचा तो उसके पिता मकान में कमरे के अंदर चारपाई पर मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन


उनके गले पर निशान बने हुए थे। मुंह और कानों से खून निकल रहा था। मकान में सामान बिखरा पड़ा था। उनका कहना है कि मकान से कमेटी के लाखों रुपये गायब है। जो शुक्रवार को उनके पिता ने कमेटी के सदस्यों से इकट्ठे किए थे। उसका कहना है कि उसके पिता की गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर उन्हें मारा है। उधर घटना का पता चलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ श्वेतांभर पांडेय का कहना है कि सुजान सिंह की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। लूट के बारे में उनके सामने किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। न ही घटनास्थल से लूट प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।


एक साल पूर्व हुई थी चोरी
बागपत। दलीप कुमार का कहना है कि उनके मकान में करीब एक साल पूर्व भी हजारों रुपये की चोरी हुई थी। चोरों का अभी तक पता नहीं चला है।

बेटी से की थी फोन पर बात
बागपत। सुजान सिंह, राजमिस्त्री का कार्य करते थे। उनके एक बेटा और दो बेटी है। तीनों बच्चे शादीशुदा है। पुलिस का कहना है कि रात करीब नौ बजे उन्होंने अपनी एक बेटी से फोन पर बात की थी। सीओ का कहना है कि मृतक के मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed