फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   demand extortion from Ex block cheif's devar

अब पूर्व ब्लाक प्रमुख के देवर से मांगी रंगदारी

Sun, 17 Dec 2017 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 17 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार से एक बार फिर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस बार सजायाफ्ता दीपक सूप ने एक पूर्व महिला ब्लाक प्रमुख के घर पर चिट्टी भिजवाकर उसके देवर से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर रमाला थाने में आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक प्रमुख के देवर ने रमाला पुलिस को बताया  वह भट्ठा कारोबारी है। उनके घर में 12 दिसंबर को एक युवक चिट्ठी देकर गया है। उसका एक साथी पहले से ही बाइक पर बाहर बैठा था।
विज्ञापन


युवक ने कहा यह चिट्टी दीपक सूप ने भिजवाई है। उसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर चले गए। इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। चिट्टी को खोलकर देखा तो उसमें हत्या के एक केस का जिक्र हैं। इसमें उसका भाई एवं ब्लाक प्रमुख का पति गवाह भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिट्ठी के माध्यम से आरोपी दीपक ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर उसकी और भाई की हत्या करने की धमकी दी। परिवार भयभीत है। थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने कहा आरोपी दीपक पुत्र सत्यवीर निवासी सूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


सजायाफ्ता है दीपक सूप
पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक सूप को एक केस में सजा हो चुकी है। आरोपी पैरोल पर जेल से करीब डेढ़ साल पूर्व आया। इसके बाद फरार हो गया । उस पर इनाम भी घोषित हुआ । बाद में पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले कुछ समय से बागपत जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed