फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   delhi police headconstable shot against robbery

लूट के विरोध में दिल्ली पुलिस के हेड़कांस्टेबल को गोली मारी

Sat, 31 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 31 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
delhi police headconstable shot against robbery
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा वाले बाबा मंदिर के सामने शुक्रवार सुबह कार सवार बदमाशों ने स्विफ्ट कार लूट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को गोली और चाकू मारकर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर मंदिर के आसपास के दुकानदारों ने बदमाशों पर भी पथराव किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


रमाला क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी सुधीर तोमर दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कनाट प्लेस में तैनात है। परिवार के साथ वह दिल्ली के द्वारिका में रहते हैं। सुधीर के मुताबिक बृहस्पतिवार को उसने नई स्विफ्ट कार खरीदी। शुक्रवार सुबह पत्नी लीमा तोमर और सात वर्षीय बेटे ओजस के साथ गुफा वाले बाबा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने और अपने पैतृक गांव के लिए घर से चले थे।
विज्ञापन


दर्शन करने के बाद मंदिर के सामने खड़ी कार में मिठाई का डिब्बा रख रहे थे। इसी दौरान कार सवार चार बदमाश उनके पास पहुंचे। एक बदमाश ने उनकी कमर में चाकू घोंपते हुए कार की चाबी मांगी। उसने विरोध करते हुए जमीन से ईंट उठाकर एक बदमाश को मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद तीन बदमाशों ने तमंचों से फायरिंग कर दी। उसे हाथ और कान के पास गोली लगी। शोरशराबा होने पर आसपास के दुकानदारों ने बदमाशों पर पथराव कर दिया। मगर, बदमाश हथियार लहराते हुए अपनी कार से बागपत की ओर फरार हो गए।

लोगों ने घायल हेड कांस्टेबल को बागपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी रवि शंकर छवि ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पूरे जनपद में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


पहले से ही खड़े थे बदमाश
दुकानदारों ने बताया कि बदमाश करीब आधा घंटे पहले से ही वहां पर अपनी कार के पास खड़े हुए थे। एक बदमाश की उम्र करीब 40 साल के करीब है, जबकि तीन बदमाश 30 साल से कम उम्र के हैं। इनमें दो बदमाश जींस पैंट पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed