{"_id":"59e26b5d4f1c1bd7538b782c","slug":"death-of-serious-injured-father-by-son-s-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की पिटाई से गंभीर घायल पिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की पिटाई से गंभीर घायल पिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छपरौली। लूंब गांव के किसान की शनिवार को सुबह के समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बेटे पर ही हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच में जुटी है।
लूंब गांव के किसान सुधीर ने बताया कि उनके पिता गणेशी संपत्ति का बटवारा कर रहे हैं। एक भाई विवाद रखता है और आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट करता है। आरोपी ने विगत दिनों गन्ने की फसल की जुताई कर दी।
आरोपी ने 10 अक्तूबर को उस पर और उसके पिता पर हमला किया। इस दौरान उसने तो भागकर अपनी जान बचा ली । जबकि पिता की बुरी तरह से पिटाई की। चार दिन उपचार के बाद शनिवार को पिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
किसान के दम तोड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी तरफ थाना रमाला के प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा किसान के घर में मामूली झगड़ा हुआ था।
इसके बेटे को पकड़कर शांतिभंग की धारा में चालान किया था। किसान की मौत कैसे हुई, इसकी सहीं पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उसके बेटे पर मारपीट का आरोप है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। किसान गणेशी के चार बेटे हैं। इनमें से दो आर्मी में हैं। चारों शादीशुदा हैं। इस वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।