फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Day bike had crashed overnight killing

दिन में बाइक टकराई रात में कर दी हत्या

Wed, 08 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 08 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Day bike had crashed overnight killing
आशीष के घर में विलाप करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लुहारी गांव में आशीष की हत्या सोमवार शाम हुए झगड़े को लेकर की गई थी। आशीष, उसके चचेरे भाई और दोस्त का आरोपियों से बाइक टकरा जाने पर झगड़ा हुआ है। आशीष के चाचा ने छह लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। सभी आरोपी फरार हैं।  
विज्ञापन


आशीष पुत्र राजेश, चचेरा भाई विकास पुत्र राकेश और दोस्त विकास उर्फ घोलू पुत्र हीरा लाल निवासी लुहारी बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक कुलदीप से टकरा गई थी। इसे लेकर उनमें मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


दोनों परिवारों के लोग मामले को सुलझाने में लगे थे, तभी कुलदीप, बिट्टू, गौरव, मोंटू, सरकारी और नरेंद्र हथियारों से लैस होकर आए। पहले उन्होंने विकास उर्फ घोलू को गोली मारी। इसके बाद आशीष के घर के पास ही उसके सीने में सटाकर गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आशीष की मौके पर ही मौत हो गई थी और घोलू उर्फ विकास गंभीर घायल हो गया था। इस हत्या को लेकर सोमवार रात लुहारी गांव में काफी हंगामा हुआ था। 

सोमवार की देर रात रिपोर्ट आशीष के चाचा राकेश पुत्र राजपाल ने कुलदीप, बिट्टू, गौरव, मोंटू, सरकारी और नरेंद्र निवासी लुहारी को नामजद कर दर्ज कराई। पुलिस रात से ही उनकी तलाश में ताबड़तोड़ छापे मार रही है।


 देर रात एसपी पूनम और एएसपी ने घटनास्थल का दौरा किया। इस घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं घायल विकास उर्फ घोलू की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे मेरठ से दिल्ली रेफर किया। इस वारदात के बाद उनके घर पर लोगों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed