फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Daula's youth killed, threw dead body in a sack

डौला के युवक की हत्या, शव बोरे में बंद कर फेंका

Tue, 17 Oct 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Tue, 17 Oct 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Daula's youth killed, threw dead body in a sack
डाैला के दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमीनगर सराय। डौला गांव के युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को बोरे में बंद करके खेत में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह उसका शव पिलाना के जंगल में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोस की युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन


डौला गांव के युवक दीपक (22) पुत्र महावीर शनिवार की रात में रहस्यमय ढंग से गायब हो गया । इसका पता चलने पर परिजनों ने उसको आसपास काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सांकल पुट्ठी गांव के किसान विजय पाल के खेत में बंद बोरे में दीपक का शव पड़ा हुआ था। खेत में काम करने गए कई किसानों की बोरे पर नजर पड़ी तो उन्होंने लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बोरा खोलकर शव निकाला। एएसपी अजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के पिता ने लड़की की मां बबली, पिता राजू सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर रात पुलिस ने लड़्की के पिता को ‌गिरफ्तार कर  लिया। किसानों की सूचना देने के बाद पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई थी। किसानों ने बताया कि पुलिस कई घंटे बाद पहुंची। 

आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर मारा गया प्रदीप  
अमीनगर सराय। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक दीपक का पिछले कई वर्षों से अपने पड़ोस की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को दीपक अपने प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंच गया।

वहां पर उसको युवती के परिजनों ने आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया। उसकी पहले बुरी तरह से पिटाई की। बाद में गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। उधर, दीपक के परिजनों ने कहा दीपक को युवती के परिजनों ने बहाने से बुलाया था।   

युवती ने दी थी प्रेमी की पिटाई की जानकारी  
अमीनगर सराय/बागपत। सूत्रों की माने तो युवती ने ही अपने प्रेमी की परिजनों द्वारा पिटाई और लापता करने की जानकारी उसके परिजनों को दी। वहीं अपने प्रेमी का मोबाइल और चप्पल अपने घर से उनके परिजनों को देकर आई।

उधर, पुलिस अफसरों ने लड़की के बयान लिए तो उसने बताया कि उसका, दीपक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार की रात में प्रदीप उनके घर में आया। परिजनों ने उसे देख लिया था।   


हाथ पर गुदवा रखा था प्रेमिका का नाम  
बागपत। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले लड़की के परिजनों ने खेत में सब्जी की फसल की बुआई कर रखी थी। उस समय दीपक जुगाड़ चलाता था। वह उनके खेत से सब्जी लेने जाता था। तभी उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। उसने हाथ पर प्रेमिका का नाम गुदवा रखा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed