फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dairy kamdhenu fire, scorched 30 cattle

कामधेनु डेयरी में आग लगी, 30 मवेशी झुलसे 

Wed, 01 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 01 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dairy kamdhenu fire, scorched 30 cattle
पाबला गांव में एफएसओ को घटना की जानकारी देते लोग - फोटो : amar ujala
बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव में शॉट सर्किट से कामधेनु डेयरी में आग लग गई। इससे 30 मवेशी झुलसे। पशुओं के बचाव में दो लोग भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। देरी से दमकल विभाग की टीम के पहुंचने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने तहसील प्रशासन के अफसरों से  क्षति पूर्ति का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


 पाबला बेगमाबाद गांव निवासी प्रधान ब्रहम पाल सिंह की गांव में ही डेयरी है। मंगलवार को शाम के समय शॉट सर्किट से डेयरी में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। भैंसों को बचाने की कोशिश कर रहे सुग्रीव और विनोद भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। सूचना देने के काफी देरी से पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काफी पाया, लेकिन तब तक 30 मवेशी झुलस चुके थे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी  अफसर के न पहुंचे पर लोगों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा मौके पर पर पहुंचे। बाद में तहसील प्रशासन और पशुपालन विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों ने पशुओं का उपचार किया। उस समय तक एक भैंस दम तोड़ चुकी थी। लोगों ने अफसरों से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पशुओं का इलाज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर भी आग से जला 
बागपत। डेयरी में खड़ा ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आ गए। इससे वह काफी जल गया। लोगों ने किसी तरह उसमें लगी आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed