फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crooks shot in Encounter, arrested

मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, दबाेचा

Thu, 21 Jul 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Thu, 21 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
crooks shot in Encounter, arrested
लूट की जानकारी लेती खेकड़ा पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फखरपुर-घिटोरा मार्ग पर दिनदहाड़े बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवर टेक कर कार एवं दो मोबाइल लूट लिए। खेकड़ा एवं लोनी की ट्रोनिका सिटी पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को लूटी गई कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। फरार बदमाश मौके पर एक बाइक भी छोड़ गए।

बुधवार दोपहर करीब एक बजेग्राम मुकारी गांव निवासी साजिद अपनी पत्नी रेशमा एवं भाई राशिद के साथ ट्रोनिका सिटी से आईटेन कार द्वारा अपने घर मुकारी के लिए चला था। कार साजिद के परिचित मनोज की थी। साजिद, ट्रानिका सिटी में गाड़ी धुलाई का कार्य करता है।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे जब वह फखरपुर-घिटोरा मार्ग पर फाटक से आगे पहुंचा तभी दो बाइकों पर सवार चार हथियार बंद बदमाशों ने तमंचे दिखाकर ओवरटेक कर उन्हें रुकवा लिया। कार के साथ ही साजिद और राशिद से मोबाइल लूटकर बदमाश ट्रोनिका सिटी की तरफ फरार हो गए। पीड़ितों ने एक राहगीर के फोन से थाना पुलिस को कार लूट की घटना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष खेकड़ा देवेंद्र विष्ट ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया और ट्रानिका सिटी पुलिस से बदमाशों की उस तरफ आने की सूचना दी। लोनी के ट्रोनिका सिटी में पहुंचने पर खेकड़ा एवं ट्रोनिका सिटी पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली।

मुठभेड़ में तीन बदमाश एक बाइक को छोड़कर फायर करते हुए फरार हो गए। जबकि एक बदमाश को पैर में  दो गोली लगी। पुलिस ने लूटी गई आईटेन कार को बरामद करने के साथ ही ग्राम घिटोरा निवासी घायल बदमाश पिंटू उर्फ विकास को तमंचे कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायलावस्था में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।


थानाध्यक्ष खेकड़ा ने बताया कि भागने वाले बदमाशों मेंबागपत निवासी रिंकू के अलावा दो लोनी थानाक्षेत्र के ग्राम खरखरी के रहने वाले हैं। 
पुलिस ने पीड़ित साजिद की तहरीर पर चारों बदमाशों के खिलाफ कार लूट एवं पुलिस बल पर फायर झोंक जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। एसओ का कहना है कि घायल बदमाश से जल्द ही पूछताछ की जाएगी। अन्य कई घटनाओं का खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed