फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crook shot dead

किशनपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Tue, 11 Oct 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 11 Oct 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
किशनपुर बराल। किशनपुर गांव में रविवार की रात में गोली मारकर हिस्ट्रीशीटर ऐविज (30) की हत्या कर दी। ऐविज रिटायर दरोगा का बेटा था। गांव के तालाब की पुलिया के पास उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने दूर के रिश्ते के मामा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशनपुर निवासी धीर सिंह दिल्ली पुलिस के रिटायर दरोगा है। उनका बेटा ऐविज अविवाहित था। वह सिनौली गांव में अपनी बहन के पास रहता था। रविवार शाम ऐविज वहां से अपने गांव में आया था। रात करीब साढे़ नौ बजे उसकी गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उसका शव गांव के तालाब की पुलिया के पास पड़ा मिला। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक के सीने और कमर में दो गोली लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई नीरज का आरोप है  ऐविज को शाम के समय ककौर गांव का व्यक्ति घर से बुलाकर ले गया था। उसने ही घर आकर उनको जानकारी दी कि ऐविज का शव तालाब के पास पड़ा हुआ है। आरोपी दूर के रिश्ते का मामा है। आरोपी के खिलाफ रमाला थाना पर रिपोर्ट दर्ज हुई। 

रमाला थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 
ऐविज के खिलाफ दर्ज है सात मुकदमे 

बागपत। रमाला थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया ऐविज थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गैंगेस्टर का केस भी शामिल है। 


ओमपाल की हत्या का लगा था आरोप ः बागपत। पुलिस के मुताबिक किशनपुर गांव में ओमपाल की वर्ष 2012 में हत्या हुई थी। इसका आरोप ऐविज पर लगा था। वह केस में जेल भी गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed