फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crook ran Dnfr left looted from Mewat Gauripur

मेवात से लूटा डंफर गौरीपुर छोड़ भागे बदमाश  

Sat, 18 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 18 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Crook ran Dnfr left looted from Mewat Gauripur
जानकारी देती पु‌लिस। - फोटो : amar ujala
बागपत। हरियाणा के मेवात में चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर डंफर लूटकर भाग रहे बदमाश गौरीपुर मोड़ के पास स्टीयरिंग फेल होने पर डंफर को छोड़कर भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने गढ़ मिर्रकपुर चौकी पर बैरियर लगा रहे दो पुलिसवालों को कुचलने का प्रयास किया। जीपीएस की मद्द से डंफर को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली निवासी डंफर मालिक जगदीश ने बताया कि उनका डंफर नांगल से डस्ट लेकर फरीदाबाद जाता है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हरियाणा के मेवात क्षेत्र के फिरोजपुर के पास पांच-छह बदमाशों ने चालक अर्जुन और क्लीनर को बंधक बनाकर डंफर लूट लिया। चालक से पता चलने पर डंफर में लगे जीपीएस से पता किया गया तो डंफर की लोकेशन हरियाणा-दिल्ली बोर्डर पर मिली। उन्होंने दिल्ली पुलिस को सूचना दी। उसके बाद कुडली बॉर्डर पर ट्रक की लोकेशन मिली, वहां की पुलिस को बताया गया, लेकिन डंफर वहां से भी निकल गया था। उसके बाद उसकी लोकेशन गौरीपुर-बहालगढ़ रोड पर जाने की मिली। गढ़ मिर्रकपुर चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहां पर पुलिस ने बैरियर लगाकर डंफर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश बैरियर तोड़ते हुए भाग गए। इस दौरान दो पुलिसवाले कुचलने से बाल-बाल बचे। गौरीपुर मोड़ के पास डंफर का स्टीयरिंग फेल हो गया। उसके बाद बदमाश उसे छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। बागपत और हरियाणा की पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में हरियाणा पुलिस डंफर को अपने साथ लेकर चली गई। 
विज्ञापन


निवाड़ा पुलिस मुस्तैदी दिखा देती तो पकड़े जाते बदमाश 
बागपत। लोगों का कहना है कि डंफर को पकड़ने में बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पुलिस जरा भी मुस्तैदी दिखा देती तो बदमाश पकड़े जाते। बदमाशों के न पकड़े जाने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि अपराधी दोबारा फिर किसी वारदात को अंजाम देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed