फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Cpruli indiscriminate firing on houses in town, woman injured

कस्बा छपरौली में मकान पर की अंधाधुंध फायरिंग, महिला घायल

Sun, 27 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Sun, 27 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cpruli indiscriminate firing on houses in town, woman injured
घायल महिला मीनाक्षी । - फोटो : अमर उजाला
छपरौली।  कसबे की भवाला पट्टी के एक मकान पर पुरानी रंजिश के चलते युवक ने अपने साथियों के साथ अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में महिला को पैर में गोली लगी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए। दोहरे हत्याकांड की रंजिश से जुड़े इस मामले में जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


मूल रूप से शामली के कैल शिकारपुर गांव निवासी चौधरी चौहल सिंह इन दिनों छपरौली की भवाला पट्टी में रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शनिवार सुबह अपने पोते अंकित, रिश्तेदार संदीप के साथ मकान के आंगन में बैठे हुए थे। उनकी पोती मीनाक्षी मकान की छत पर कार्य कर रही थी। करीब साढ़े दस बजे उनके मकान पर फायरिंग की गई। पैर में गोली लगने से मीनाक्षी घायल हो गई।
विज्ञापन


घायल मीनाक्षी ने फायरिंग करने वाले एक युवक को पहचान लिया। चौहल सिंह का आरोप है कि निक्की पुत्र नरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की है। आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर 11 अक्तूबर को उनके बेटे सुनील और पोते नितिन की निरपुड़ा गांव में डेयरी पर लेन-देन  के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें उसका पोता अंकित घायल हो गया था।  छपरौली थाना प्रभारी दिनेश कुमार वशिष्ठ का कहना है कि अंकित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed