{"_id":"592c7fc34f1c1bc074bdaa23","slug":"cousins-tear-off-the-clothes-of-their-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों ने बहन से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाइयों ने बहन से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
Updated Tue, 30 May 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती के चचेरे तीन भाई हैं। पुलिस ने इनमें से दो युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा।
युवती ने बताया वह रविवार को पड़ोस की एक दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में चचेरे भाई ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए।
आरोपी ने अपने दो ओर भाइयों को बुलाया और उसके कपड़े फाड़कर ले जाने को कहा। इसके बाद तीनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।उसके शोर मचाने पर दुकानदार व अन्य लोग आ गए। उनको देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए थे।
विज्ञापन
उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी दो भाइयों को पकड़ लिया। थाना एसएसआई रजनीश कुमार ने कहा पकड़े दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा। फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।