फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   College accepts scholarship without Admission

बगैर एडमिशन कॉलेज ने हड़प ली छात्रवृत्ति

Wed, 14 Jun 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 14 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सिंघावली अहीर पर लगे फर्जी दाखिला दर्शाकर छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप की शिकायत की जांच डीडीओ ने की। जांच में आरोप सही मिले है। समाज कल्याण विभाग की भूमिका की जांच भी शुरू हो गई है।अफसरों को शक है कि बगैर विभाग की मिलीभगत के छात्रवृत्ति खाते में नहीं डाली जा सकती है। सीडीओ को जांच रिपोर्ट भेज दी। 
विज्ञापन


सिंघावली अहीर गांव स्थित श्रीकृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पर  शामली की छात्रा रेनू रानी पुत्री सुदेश कुमार ने फर्जी दाखिला दिखाकर छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन


प्रकरण को गंभीरता से लेकर डीएम ने सीडीओ को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने डीडीओ हुब लाल को इसकी जांच सौंपी। उन्होंने बैंक की डिटेल और कॉलेज में दाखिले तक की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुलिपिक रवि कुमार ने बताया छात्रा का कॉलेज में दाखिला नहीं था और फर्जी तरीके से सेंट्रल ऑफ इंडिया बैंक में रेनू पुत्री सुदेश कुमार के नाम से 3311877400 नंबर से खाता खुला मिला। खाते में 28 मई को समाज कल्याण विभाग द्वारा 32180 रुपये की धनराशि डाली।

डीडीओ हुब लाल ने बताया उक्त धनराशि तीन जून को कॉलेज के खाते में भी डाली। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है बिना समाज कल्याण विभाग की मिलीभगत से कार्य संभव नहीं है। सीडीओ चांदनी सिंह को जांच रिपोर्ट सौंप दी।  

हापुड़ के छात्र ने भी लगाया था आरोप
श्रीकृष्णा कॉलेज पर यह पहला आरोप नहीं है, इससे पहले भी हापुड़ के एक छात्र इसी तरह की शिकायत डीएम और समाज कल्याण विभाग से कर चुका है। हापुड़ के विधायक ने भी जांच कराकर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।


इसके अलावा दर्जनों छात्र-छात्राओं ने बिना कोर्स संचालित कॉलेज में दाखिला दे दिया, लेकिन परीक्षा नहीं कराई थी, जिसके विरोध में मेरठ-बागपत मार्ग को जाम कर दिया था। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने जांच खुलवाया था। थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed