फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Child Welfare Committee married teenager Rukwai

बाल कल्याण समिति ने किशोरी की शादी रुकवाई

Wed, 22 Feb 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 22 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय।  सिंघावली अहीर गांव में नाबालिग लड़की की शादी रुकवाने गई बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को लड़की के परिजनों ने खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा लड़की हमारी है, जब चाहेंगे उसकी शादी करेंगे। टीम के पदाधिकारियों ने समझा-बुझाकर उनको शांत किया। बाद में वे बालिग होने पर लड़की की शादी करने पर तैयार हो गए। उन्होंने टीम को लिखकर भी दिया।
विज्ञापन


सिंघावली अहीर गांव में 11वीं की छात्रा की परिजन शादी कर रहे थे। एक मार्च की विवाह की तिथि नियत हो गई है। लड़की नाबालिग होने के कारण किसी ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। अधिकारियों के निर्देश पर बाल संरक्षण विभाग की महिला अधिकारी दीपांजलि और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव यादव और सदस्य कुलदीप पुलिस टीम के साथ लड़की के घर में पहुंचे। लकड़ी के परिजनों से शादी के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया हां लड़की की शादी कर रहे हैं।
विज्ञापन


लड़की की जन्म तिथि 9 जुलाई 2000 है। टीम के पदाधिकारियों ने उसको नाबालिग बताया तो परिजनों ने कहा  वह अपनी लड़की की शादी जब और जहां चाहेंगे करेंगे। इसको लेकर उनकी काफी कहासुनी हुई। टीम ने सख्त हिदायत दी यदि लड़की का विवाह किया तो कानूनी कार्रवाई होगी। परिजनों ने बाद में लिखकर दे दिया कि बालिग होने के बाद ही लड़की की शादी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed