फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Checking the name of the young man beaten by police on the highway

हाईवे पर चेकिंग के नाम पर युवक को पुलिस ने पीटा  

Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 06 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Checking the name of the young man beaten by police on the highway
beaten
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित बागपत ब्लॉक के पास पुलिस ने चेकिंग के नाम पर बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने उनको समझा-बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन


बागपत के पुराना कस्बा निवासी युवक सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर हाईवे स्थित बागपत ब्लाक के पास से गुजर रहा था। वहां पर चेकिंग कर रहे पुलिस वालों ने उसे रोकने का इशारा किया, स्पीड ज्यादा होने के कारण बाइक एक दम नहीं रुकी। इसी बात पर एक पुलिस वाले ने उसकी चादर खींच दी। वह गिरने से बाल-बाल बचा। उसने आपत्ति जताई तो पुलिस वाले ने उसको थप्पड़ मार दिया। इस पर युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। उसकी पुलिस वाले से काफी नोकझोंक हुई। जानकारी मिलते ही युवक के परिजन और आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने वहां पर जमकर हंगामा किया। इससे वहां जाम लगा गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। कोतवाली पुलिस ने कहा युवक से मामूली कहासुनी हो गई थी। 
विज्ञापन


सीपीएमएफ की गाड़ी और ट्रक की भिड़ंत 
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास अर्ध सैनिक बल के जवानों से भरी रोडवेज बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हालांकि कोई चोटिल तो नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विधानसभा चुनाव कराने के लिए अर्धसैनिक बल जनपद में लगातार आ रहा है। सोमवार को रोडवेज बस जवानों को बागपत से खेकड़ा की ओर लेकर जा रही थी। जैसे ही बस हाईवे स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल के पास पहुंची, तभी तेज गति से जा रहे ट्रक ने पीछे से बस में टक्कर मार दी। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस चालक की तलाश में लगी है। इसके अलावा गौरीपुर मोड़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार नीरज और पवन निवासी बड़ौत घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनका निजी चिकित्सक से इलाज कराया। उधर, आरोपी चालक कार को लेकर भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed