फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Catering shot farmer returning from the farm

पिलाना में खेत से लौट रहे किसान को गोली मारी 

Wed, 15 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 15 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Catering shot farmer returning from the farm
गोली लगने से घायल किसान उमेश त्यागी - फोटो : amar ujala
बागपत के पिलाना में खेत से साइकिल से लौट रहे पिलाना गांव के किसान को बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मार दी। कमर में गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पिलाना निवासी किसान उमेश त्यागी मंगलवार को अपने खेत पर गया था। दोपहर करीब 12 बजे वहां से साइकिल से घर लौट रहा था। दौलतपुर-दत्तनगर रोड पर नलकूप के पास घात लगाए खड़े बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उस पर गोली चला दी। गोली कमर में लगी। गोली की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे किसान शोर मचाते हुए उधर दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। लोग घायल को पिलाना सीएचसी लेकर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने किसान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल उमेश त्यागी का कहना है कि हमलावर गांव के ही रहने वाले हैं। रंजिश के चलते आरोपियों ने उन पर हमला किया है। उसने बताया कि 13 साल पहले विपक्षियों से विवाद हो गया था। तभी से आरोपी रंजिश रखते हैं। हालांकि उस समय विवाद में समझौता हो गया था। वारदात की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

धर्मेंद्र किरठल गैंग बना रहा समझौते का दबाव 
बागपत। पांच लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद रमाला गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर सुरेश पाल को छोड़ने के मामले में पीड़ित एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल गैंग को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 हेवा गांव के पूर्व डायरेक्टर सुरेश पाल का कहना है कि चार फरवरी को खेत से उनका कार सवार अपराधियों ने अपहरण किया था। उनको किरठल गांव में बंधक बनाकर रखा गया था। पांच लाख रुपये वसूलने के बाद उनको छोड़ा  था। छपरौली थाने में आरोपी धर्मेंद्र किरठल, उनकी माता एवं जिला पंचायत सदस्य सुरेश देवी के अलावा हरेंद्र, मनोज और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपी हरेंद्र और मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोप है आरोपी केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वे भयभीत हैं। थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मंगलवार को एसपी से शिकायत की। एसपी अजय शंकर राय ने छपरौली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed