फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   case on 33 people in katha organically

काठा बवाल में 33 लोगों पर केस

Tue, 02 Aug 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 02 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
case on 33 people in katha organically
काठा गांव में पंचायत में लोगो से वार्ता करते सीओ कर्मवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
काठा गांव में कांवड़ पर रविवार की रात में पथराव को लेकर हुए बवाल के मामले में 13 लोगों को नामजद कर 33 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी मांग के लिए कांवड़ियों ने सोमवार की सुबह गांव के मंदिर में जलाभिषेक से मना कर दिया।
विज्ञापन


काफी देर बाद अफसरों के आश्वासन पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने मंदिर में जलाभिषेक किया। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थितिहै। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


 काठा गांव के शिव कांवड़ संघ से जुड़े लोग हरिद्वार से कांवड़ लेकर रविवार की रात में करीब नौ बजे जब गांव में पहुंचे तो उनके रोड पर खड़े ट्रक को हटाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान किसी ने कांवड़ पर पथराव कर दिया। इसमें दर्जनों कांवड़िए घायल हो गए थे। इससे गुस्सा भड़क उठा था। गुस्साई भीड़ ने कार और दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर वहां बवाल हुआ था। सूचना मिलते ही डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी पूनम ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया था। इस मामले में कांवड़ संघ के अध्यक्ष जयराम ने कोतवाली में तहरीर दी। 


 उन्होंने कहा कुछ लोगों ने कांवड़ियों के साथ मारपीट की। इनसे 20 हजार रुपये नगद, सोने की चेन छीनने, कांवड़ को क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया।

आरोपी शब्बीर पुत्र हबीब बाबुद्दीन, हबीब पुत्र शहजाद, बाबुद्दीन पुत्र हबीब, शहजाद पुत्र शाबिर, सोनू पुत्र शाबिर, जुलफ्फकार पुत्र अली शेर, ताहिर पुत्र हुसैन, नसीम पुत्र नसीर, जमील पुत्र वकील, यासीन पुत्र वकील, बबलू पुत्र अली शेर, पप्पू और 15-20 अज्ञात के खिलाफ (धारा 395, 295ए, 506 आईपीसी) रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

हालांकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी से फिलहाल इंकार कर रही है। इस घटना से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस तैनात की गई है। साथ ही पुलिस अफसर गांव में डेरा डाले हैं।

काठा पथराव की गूंज लखनऊ पहुंची 
बागपत। काठा गांव में पथराव को लेकर हुए बवाल की गूंज लखनऊ पहुंच गई है। शासन मामले को बेहद गंभीर है। अफसर जिला के अफसरों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। सोमवार को एसडीएम खेकड़ा दीपाली कौशिक और सीओ बागपत कर्मवीर काठा में डटे रहे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का काम किया।

पुलिस- प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम
बागपत। सोमवार को काठा गांव में हाईवे के बीच में पंचायत हुई। इसमें डूंडाहैड़ा के संकट मोचन वृद्धाश्रम के महंत महामंडेलश्वर भैया दास महाराज और बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर पहुंचे। उन्होंने कहा कांवड़ पर पथराव करने वाले जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन होगा।

भैयादास महाराज ने पुलिस प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया। छठे दिन इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। सभी ने एक सूर में आरोपियों की गिरफ्तारी और उन पर रासुका की कार्रवाई करने की मांग की। पंचायत में पहुंचे सीओ कर्मवीर सिंह ने जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अजय चौहान, जितेंद्र धामा, मांगेराम जाटव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

कांवड़ियों पर हुए हमले की निंदा 
बड़ौत। विश्व हिंदू परिषद की बैठक जैन नगर में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरि भूषण उपाध्याय ने की। काठा गांव में कांवड़ियों पर हुआ हमले की निंदा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। संचालन राकेश विश्वकर्मा ने किया। इसमें चमत्कार मैत्रेय, नरेश वर्मा, पंकज शर्मा, तरूण कुमार, प्रवीण, नितिन, हेमचंद, कुंज बिहारी रूहेला, राज कुमार आदि रहे।



कुछ लोगों ने मामूली विवाद को दिया तूल 
बागपत। इस मामले में कोतवाली पर लाए गए युवक मोहम्मद जुल्फिकार का कहना है कि ट्रक हटाने को लेकर चार दिन पहले विवाद हुआ था। रविवार की रात में उसी मामले को तूल दिया गया है। बाबुद्दीन के घर में मौजूद महिला-बच्चों पर पथराव किया। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा वह दहशत में है। ऐसी स्थिति में गांव में रहना कठिन है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed