फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Case against acid attack accused

तेजाबी हमले के आरोपियों पर केस दर्ज

Mon, 03 Apr 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Mon, 03 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
कैड़वा गांव में खेत में युवक पर तेजाब डालकर चाकू से हमला किया। बचाव में आए भाई पर भी हमले का प्रयास किया। इस मामले में सिंघावली अहीर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


शंजरपुर कैडवा निवासी अजित पुत्र रोहताश के शिकायत पत्र के मुताबिक वह अपने भाई रविंद्र के साथ 13 मार्च को खेत में था। रविंद्र के चोट लगी होने के कारण ट्यूबवेल पर आराम करने लगा था। वह पास में ही गन्ने छिल रहा था। भाई की चीख पुकार सुनकर वह आया तो दो युवक रविंद्र के ऊपर शीशी से तेजाब छिड़कते दिखाई दिए।
विज्ञापन


तीसरे युवक ने उसके भाई के पेट पर चाकू से वार किया और एक व्यक्ति लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर रहा था। बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला किया। शोरशराबा होने पर लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए थे। इससे पहले भी उन पर हमला कर चुके हैं। पुलिस और फिर एसपी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कोर्ट की शरण ली। सीजेएम कोर्ट ने थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद थाने में आरोपी कर्मवीर पुत्र लाला, गौरव पुत्र हरि और खुशी उर्फ पिंटू पुत्र ध्यान सिंह  निवासी कैडवा,  जितेंद्र राणा निवासी भड़ल मेडिकल स्टोर वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार भारती ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। 


मंदबुद्धि महिला के मुंह पर तेजाब फेंका
बड़ौत। काफी दिनों से मंदबुद्धि महिला दिल्ली बस स्टैंड के पास घूमकर मांगकर अपना पेट भरती थी। शनिवार को देर रात छपरौली चुंगी के पास उसके चेहरे पर किसी ने तेजाब फेंर दिया। इससे वह जोर-जोर से चीखने लगी। लोगों ने इसकी सूचना 100 पुलिस गाड़ी को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। उसका क्या नाम है, वह कहां की रहने वाली है। न तो वह कुछ बता पा रही है और न ही किसी ने उसकी पहचान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed