फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Car riders showered bullets on the young man, save

कार सवारों ने युवक पर गोलियां बरसाई, बचा

Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Car riders showered bullets on the young man, save
firing
बागपत के बड़ौत में छपरौली चुंगी पर शुक्रवार की रात में एक युवक पर कार में सवार चार युवकों ने गोलियां चलाई। इससे वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी कार सवार युवक भाग निकले। पीड़ित ने एक को नामजद कर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


आरिफ पुत्र इमामुद्दीन किदवई नगर का रहने वाला है। वह शुक्रवार की रात में अपने घर से छपरौली चुंगी पर कुछ सामान लेने आ रहा था, तभी एक कार में चार युवक आए और उन्होंने आरिफ को निशाना बनाकर गोली चलाई। किसी तरह वह बाल-बाल बच गया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार युवकों को तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस संबंध में आरिफ ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।

विज्ञापन

 

डोलबंदी को लेकर दो पक्ष भिड़े 
दोघट। बामनौली गांव के जंगल में डोलबंदी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बामनौली गांव में जून 2016 में चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो गई थी। कुछ चकों में डोलबंदी कराकर पुलिस और चकबंदी अधिकारी चले गए थे, लेकिन गांव में उसी समय से चकों पर कब्जे को लेकर किसानों में विवाद चला आ रहा था। शनिवार को राजकुमार व दूसरे पक्ष के मांगेराम अपने खेत में काम कर रहे थे। दोनों पक्षों में डोलबंदी को लेकर कहासुनी हो गई और जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और झगड़ रहे राजकुमार और दूसरे पक्ष के मांगेराम एवं संजीव को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने तीनों को शांति भंग की धाराओं में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed