कार मैकेनिक का अपहरण कर लूटपाट की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलपनी निवासी आजाद की कस्बा अमीनगर सराय में टंकी मोहल्ले में मोटर रिपेयर करने की दुकान है। वह शुक्रवार सुबह दुकान पर ठीक होने आई वैन को किसी कार्य के लिए अपने घर लेकर जाने लगा। जैसे ही लुहारा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने वैन में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार चार-पांच युवकों ने मिस्त्री के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस वहां पर पहुंच गई। पुलिस आरोपियों को कार के साथ थाने में ले जाने लगी।
मिस्त्री आजाद भी आरोपियों की कार में बैठा था। थोड़ा आगे जाने पर आरोपी पुलिस को चकमा देकर मिस्त्री का अपहरण करके ले गए। पुलिस ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बाद में आरोपी 32 हजार रुपये नगद और अन्य सामान लूटने के बाद मिस्त्री को पूठड़ गांव के पास चलती कार से फेंककर भाग गए। घटना की पुलिस से शिकायत की। पुलिस अभी तक आरोपियों का पता भी नहीं लगा पाई है। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा मामला मारपीट का है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।