{"_id":"580d1b064f1c1bd975bc2340","slug":"called-beaten-young-man-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलाकर युवक को पीटा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलाकर युवक को पीटा, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
मारपीट करने वाले युवकों की पकड़कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महिलाओं से फोन पर अश्लील बातें करने वाले को बुलाकर परिजनों ने पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मनचले और मारपीट करने वाले युवकों को पकड़कर थाने ले आई। देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी ।
नगर निवासी एक युवक गत कुछ दिनों से एक परिवार की महिलाओं के साथ फोन पर अश्लील बातें कर रहा था। इससे महिलाएं और परिजन परेशान थे। रविवार को दोपहर के समय मनचले ने महिलाओं को फोन करके अश्लील बातें करनी शुरू की।
इसके बाद महिलाओं ने मनचले को नगर के बड़ा बाजार में आकर मिलने को कहा। महिलाओं के बजाय परिजन बाजार में पहुंचे और मनचले की पिटाई करनी शुरू कर दी। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस मनचले एवं उसके साथ मारपीट करने वालों को थाने ले आई। देर शाम तक किसी ने तहरीर नहीं दी। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।