फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bus passenger looted on highway

हाइवे पर रोडवेज बस में लूट

Fri, 23 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 23 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
bus passenger looted on highway
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर बड़ौत डिपो की रोडवेज बस में तीन नकाबपोश बदमाशों ने चालक को गन प्वाइंट पर लेकर यात्रियों से जमकर लूटपाट की। शुक्रवार की शाम रमाला थाने के निकट हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बड़ौत डिपो की बस संख्या यूपी 17 टी 0429 शामली से कई सवारी लेकर बड़ौत के लिए चली थी। शाम छह बजे करीब बिराल गांव में उसमें तीन नकाबपोश बदमाश चढ़ गए।

जैसे ही बस जिवानी गेट के पास पहुंची तो बदमाशों ने चालक सहदेव की कनपटी पर तमंचा लगाकर बस रुकवा ली और उससे 1700 रुपये की नकदी, परिचालक रविंद्र से 17 हजार रुपये, मोबाइल, किशनपुर बराल की नीलम से सोने की चैन, इसी गांव की सीमा से 1500 रुपये, बनत के दीपक से 1500 रुपये, कुरतान से 1500 रुपये, लोनी के नसीम से 700 रुपये के अलावा सवारियों से हजारों की नगदी लूट ली।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश जिवानी गेट पर ही चालक को धमकाते हुए फरार हो गए। सरेशाम रोडवेज बस में हुई इस लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में जब सीओ रमाला राजवीर सिंह का कहना था कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों से एक घंटे तक लूटपाट
बड़ौत। धनौरा-ग्वालीखेड़ा मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात सात सशस्त्र बदमाशों ने राहगीरों को बंधक बनाकर एक घंटे तक लूटपाट की। हजारों की नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली।

बृहस्पतिवार की रात धनौरा-ग्वालीखेड़ा मार्ग पर बदमाशों ने धनौरा निवासी सुभाष से पांच हजार रुपये और मोबाइल, फिरोज से 600 रुपये, मोबाइल, भीम से 200 रुपये, मोबाइल, मुस्तकीम से आठ हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया। लूटपाट के बाद सभी को बंधक बनाकर एक खेत में बिठाते रहे।

इसी दौरान बिलौचपुरा निवासी एक व्यक्ति से बाइक भी लूट ली और पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।


हालांकि लूटी गई बाइक एक जंगल से बरामद हो गई। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष रामजीलाल ने बताया कि किसी भी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में  गश्त बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed