{"_id":"d707a0b4d9516da73a409640d62297af","slug":"bull-killed-old-man-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने वृद्घ को पटक-पटक कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड़ ने वृद्घ को पटक-पटक कर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 11 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बिनौली क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर गांव में बुधवार की शाम सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। सांड़ एक घेर में घुस गया। उसे खदेड़ने पर बेकाबू सांड़ ने वृद्ध को पटक-पटक कर मार डाला। खून से सने वृद्ध के शव को देखकर एक वृद्धा की भी सदमे से मौत हो गई। बमुश्किल लोगों ने सांड़ को वहां से खदेड़ा। गांव में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
बुधवार की शाम धनौरा सिल्वर नगर गांव में सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। सांड़ गांव के पीतम (85) पुत्र हरनारायण के घेर में जा घुसा। घेर में बैठे हुक्का पी रहे पीतम ने सांड़ को खदेड़ने का प्रयास किया। इस पर बेकाबू हुए उत्पाती साड़ ने पीतम को सिंग से उठाकर पटक दिया।
वृद्ध के शोर मचाने पर रास्ते से गुजर रही एक वृद्ध महिला शीला (75) घेर में बचाने उसे पहुंची। वृद्धा ने देखा कि पीतम की मौत हो गई है। वृद्ध के खून से सने शव को देख उसकी भी सदमे से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बमुश्किल लोगों ने लाठी-डंडे लेकर सांड़ को वहां से खदेड़ा। गांव में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। मृतक महिला के पति परमानंद को घटना का पता चलने पर उनकी हालत खराब हो गई। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।