फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Woman returning from the fields hit by a motorcycle; leg broken

Kaithal News: खेत से लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, टांग टूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman returning from the fields hit by a motorcycle; leg broken
कैथल। खेत में पति को चार्जर देकर लौट रही गांव थेह नेवल निवासी महिला को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर जा गिरी। हादसे में उनको गंभीर चोटें आईं और उनकी टांग टूट गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग निकला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव थेह नेवल निवासी रघुबीर सिंह ने बताया कि वे खेती बाड़ी करते हैं। उनकी पत्नी का नाम जसविन्द्र कौर है। 20 अक्तूबर को करीब शाम 4 बजे वे अपनी बेटी को गांव भागल बस अड्डे पर छोड़कर वापस अपने खेत में आ रहे थे। उनका चार्जर घर पर रह गया था तो उन्होंने अपनी पत्नी को चार्जर देने के लिए खेत बुलाया था। शाम 4.15 बजे वापस घर जाते समय एक बाइक चालक बलबेहड़ा से थेह नेवल की तरफ तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए आ रहा था। उसने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे नीचे गिर गईं। बाइक चालक मौके से अपनी बाइक लेकर भाग गया। इससे उनकी टांग टूट गई। डीएसपी रमेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed