फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BSF jawan killed his wife

बीएसएफ के जवान ने ही की पत्नी की हत्या

Tue, 23 Jan 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 23 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan killed his wife
गीता तोमर की हत्या का आरोपी पति और उसका साथी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत की रामबाग कॉलोनी की गीता तोमर की हत्या उसके पति बीएसएफ के जवान ने ही अपने साथी के साथ मिलकर की थी। गीता पर अलग-अलग कमेटियों के करीब 80 लाख रुपये का कर्ज था। पति को शक था कि गीता प्लाट और मकान बेचकर कर्ज चुकाने की फिराक में है।
विज्ञापन


गला दबाकर हत्या के बाद शव को मांगरौली गांव के जंगल में फेंका था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विकास तोमर बामनौली गांव में ग्राम प्रधान का चुनाव भी लड़ चुका है।
विज्ञापन



सोमवार को एसपी जय प्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि मूल रूप से बामनौली गांव निवासी और इन दिनों बड़ौत में रह रही गीता की हत्या के मामले में शामली के पिंडौरा गांव निवासी बीएसएफ के जवान और उसके पति विपेंद्र खाटियान और गीता के गांव बामनौली निवासी विकास तोमर को गिरफ्तार किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गीता तोमर बड़ौत में कमेटी का संचालन करती थी। उसके इस काम में विकास तोमर भी शामिल रहता था। कमेटी के रुपये के लेनदेन में उस पर करीब 80 लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जो गीता चुका नहीं पा रही थी।

12 जनवरी को विपेंद्र अपने घर  आया तो गीता ने उस पर अपनी नौकरी पर लोन लेने का दबाव बनाया । विपेंद्र इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसे लेकर दोनों में नोकझोंक हो गई थी। विपेंद्र को शक हो गया था कि गीता कर्ज चुकाने के लिए मकान और प्लाट बेच सकती है।

ड्यूटी पर वापस लौटकर विपेंद्र ने विकास के साथ मिलकर गीता की हत्या करने का प्लान बनाया। 17 जनवरी की रात में कार में मिल कर दुपट्टे से गला दबाकर गीता की हत्या कर दी और लाश को रंछाड-मांगरौली गांव के जंगल में फेंक दिया था।

विपेंद्र बीएसएफ में सिपाही के पद पर चंडीगढ़ में मुख्यालय में तैनात है। वह दिल्ली गृह मंत्रालय में सरकारी काम के लिए चला। योजना थी  बीच रास्ते में हत्या की वारदात को अंजाम देकर वह वापस लौट जाएगा और किसी को भनक तक नहीं लगेगी।

एसपी जय प्रकाश का कहना है कि इस संबंध में बीएसएफ के अफसरों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उधर, गीता तोमर की हत्या की सूचना पर उनके घर में कोहराम  मच गया। उसकी बहन बबीता  तोमर  और सुनीता, मां कमलेश,  बेटा वीशू और बेटी वैशाली का रोते रोते बुरा हाल था। 

इस तरह अंजाम दी वारदात
बड़ौत। 17 जनवरी की रात में करीब नौ बजे गीता तोमर आरोपी विकास तोमर के साथ  कार में अपने पति को लेने के लिए सोनीपत पहुंची। विपेंद्र उनके साथ कार में सवार होकर बड़ौत के लिए चल दिया। रास्ते में उन्हें गीता को मारने का मौका नहीं मिला।

बड़ौत पहुंचते ही विपेंद्र ने बहाना बनाकर पहले मेरठ चलने के लिए कहा। ना-नुकूर करने के बाद गीता तैयार हो गई। बड़ौत-बिनौली मार्ग पर रास्ते में चलती कार से दुपट्टे से गला दबाकर दिपेंद्र ने गीता की हत्या कर दी ।


बाद में शव को मांगरौली गांव के जंगल में फेंक दिया।  पुलिस ने आरोपी विकास तोमर की निशानदेही पर ही गीता तोमर का शव बरामद किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed