{"_id":"57af830c4f1c1be534ee45b3","slug":"browning-the-food-was-cannabis-prison-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लेकर भांग खाने गए थे, जेल पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा लेकर भांग खाने गए थे, जेल पहुंचे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। आर्यन की तलाश में कांबिंग के दौरान जंगल से बरामद हुई बाइक और तमंचे का राज खुल गया है। दाहा गांव का युवक अपने साथी के साथ चोरी की बाइक पर सवार होकर और तमंचा लेकर खादर में भांग का नशा करने पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही दोनों भाग गए थे। जांच में राज खुला। पुलिस ने दाहा के युवक को चोरी की बाइक और तमंचे में जेल भेज दिया है। फरार युवक की तलाश चल रही है।
भड़ल गांव से 28 जुलाई को कक्षा चार के छात्र आर्यन का अपहरण हो गया था। दो दिन बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी थी कि खपराणा और शाहपुर बाणगंगा के जंगल में आर्यन देखा गया है। एसपी पूनम के नेतृत्व में पुलिस ने कांबिंग की। जंगल से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई थी।
पुलिस को अंदेशा था कि यह बाइक और तमंचा अपहरणकर्ताओं की है। इसी आधार पर जांच शुरू हुई। बाइक चोरी की निकली। एसपी पूनम ने बताया कि छानबीन में दाहा गांव के सौरभ और कालूराम के युवकों के नाम सामने आए। पुलिस ने सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि दोनों साथी खादर में भांग का नशा करने गए थे। इस बीच पुलिस को आता देख वह तमंचा और बाइक छोडक़र इधर-उधर हो गए। पुलिस ने तमंचा और बाइक उठा ली। बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने चोरी की बाइक और तमंचे में सौरभ को जेल भेज दिया है। कालूराम की तलाश है।
क्या फैली थी अफवाह?
आर्यन की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली थी कि छात्र को दो बदमाश बाइक पर लेकर गुजरे हैं। महिला ने सूचना दी थी। जैसे ही जंगल में बाइक और तमंचा मिला तो इस सूचना को सच मान लिया गया। लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ कि दो युवक हिंडन के खादर में नशा करने पहुंचे थे, जो पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए थे।
कई बार दौड़ी पुलिस
आर्यन मर्डर केस में पुलिस तक कईं बार सूचनाएं पहुंची हैं। पुलिस इन सूचनाओं पर खूब इधर-उधर दौड़ी।