फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   boy kidnap in baghpat

बाइक सवार युवकों ने किया बच्चे का अपहरण

Wed, 02 Sep 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 02 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत क्षेत्र के जलालपुर गांव में बाइक सवार युवकों ने मंगलवार को एक साल के बच्चे का अपहरण कर सनसनी फैला दी। बच्चे के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास क्षेत्रों में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


मंगलवार को जलालपुर गांव में साजिद पुत्र जिलेदिन के घर पर बाइक पर सवार दो युवक आए। घर पर साजिद और उसकी पत्नी नहीं थी। घर पर उसका एक वर्षीय बेटा समंद था। बदमाशों ने समंद का अपहरण कर ले गए। साजिद और उसकी पत्नी ने घर लौटने पर बच्चे को नहीं देख दंग रह गईं।
विज्ञापन


इन लोगों ने आसपास के लोगों से जानकारी ली और बच्चे की तलाश ली। बच्चे के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बच्चे व बाइक सवारों की तलाश में मंगलवार की देर रात तक काबिंग की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। बच्चे के पिता साजिद ने अज्ञात में बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ रामजीलाल ने बताया कि घर के ही किसी व्यक्ति का बच्चे  को अगवा करने में हाथ में है। संभवत वहीं अपने साथी के साथ ले गया है। इस मामले को दर्ज कर जांच की जा रही है। घर पर आने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed