{"_id":"594035d686641936678b46de","slug":"bloody-conflicts-in-katha-and-bhagat","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा और भगोट में हुआ खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काठा और भगोट में हुआ खूनी संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत-चांदीनगर
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
झगड़े में घायल व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठा गांव में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दो लोग घायल हो गए। इस मामले में सिपाही दो भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, भगौट गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस के मुताबिक काठा गांव के सुक्रम पाल और सोविंद्र पक्ष में विवाद चल रहा है। सुक्रम पाल ने विपक्षी पर सोमवार को घर में घुसकर गाली-गलौज कर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उनकी तहरीर पर आरोपी सोविंद्र, उसके बेटे सचिन और नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
मंगलवार सुबह सोविंद्र पर हमला कर घायल कर दिया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसको मेरठ के लिए रेफर किया। घायल के परिजनों ने विपक्षी सुक्रम पाल, उसके बेटे रविंद्र और चंद्रहास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
आरोपी रविंद्र और चंद्रहास यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर बुलंदशहर में तैनात है। कोतवाल ने कहा दोनों ओर से मुकदमा दर्ज हो गया है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। उधर, मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे क्षेत्र के ग्राम भागौट निवासी दो सगे भाई विक्रम और ऋषिपाल को जमीन के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों ने लाठी डंडों से हमलाकर किया।
घायल ऋषिपाल और विक्रम सिंह परिजनों के साथ खेकड़ा थाने पहुंचे। वहां उन्होंने चचेरे भाई ओमकार, किरण पाल, आजाद, विकास आदि के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने कहा चचेरे भाइयों ने करीब तीन दशक पहले जमीन का बंटवारा किया था और उन्होंने अपने हिस्से की भूमि से काफी गहराई तक मिट्टी उठवा दी थी।
अब उक्त लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं वह उनकी मिट्टी उठी हुई खेत की जमीन लेकर अपनी बगैर मिट्टी उठी हुई जमीन उन्हें दे दें। इसे लेकर आए दिन मारपीट करते रहते हैं। पुलिस ने दोनों का सीएचसी में इलाज कराया। साथ ही पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
भागौट गांव में राज सिंह और महाराज पक्ष में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें राज सिंह के दो बेटे विकास और किरण घायल हो गए। इससे वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दो लोगों को थाने ले गई। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।