{"_id":"412bc30f3f7fe9553e234638e2da3fd1","slug":"bjp-neta-ke-makan-par-faring-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के मकान पर फायरिंग, दहशत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के मकान पर फायरिंग, दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कॉलोनी में सोमवार की रात भाजपा नेता के मकान पर अंधाधुंध फायरिंग से लोग थर्रा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। भाजपा नेता का परिवार दहशत में है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के बेटे डॉ. संदीप चौधरी भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। आवास विकास कॉलोनी में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात वह और उनकी पत्नी मनीषा, बच्चों के साथ घर पर थे। इसी दौरान कुछ बदमाश आए और उनके घर पर गोलियां बरसाई और फरार हो गए।
गोलियां की आवाज सुनकर परिवार में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी बदमाशों ने उनके मकान पर गोलियां चलाई थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। उसका परिवार दहशत में है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।