{"_id":"57fbff0e4f1c1b8e1528debe","slug":"bike-riding-miscreants-rushed-coil-vinypur-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने विनयपुर में महिला के कुंडल झपटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने विनयपुर में महिला के कुंडल झपटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 11 Oct 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। रटौल-बंथला मार्ग पर विनयपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवक बाइक पर अपने पति के साथ जा रही महिला के कुंडल तोड़कर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को कई घंटे तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
गाजियाबाद के शहीद नगर निवासी दूध के डेरी संचालक प्रदीप कुमार अपनी पत्नी आरती देवी के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार सुबह कैरका गांव में अपनी ससुराल में जा रहे थे। वे जैसे ही विनयपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सफेद रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो युवक महिला के कुंडल तोड़कर भाग गए।
दोनों युवक 17-22 साल की आयु के थे। वारदात की सूचना पुलिस को दी। खेकड़ा और चांदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को घंटों तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।