फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bharosha kijiye, suraksha milegi

भरोसा कीजिए, सुरक्षा मिलेगी

Fri, 04 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
bharosha kijiye, suraksha milegi
जिले में छात्राओं से हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं में मनचलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को सीओ ने माता कॉलोनी पहुंचकर एक पीड़ित छात्रा के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रा के परिजनों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस दौरान वहां शहर के सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे। उन्होंने मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर की माता कालोनी की छात्रा से पांच दिन पूर्व कॉलेज जाते समय पुराना कस्बा के युवक ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद आरोपी के भाई ने उसी छात्रा से छेड़छाड़ की थी। इसके अलावा पड़ोस की कई छात्रों से भी छेड़छाड़ की गई थी। वे कालेज जाने से भी कतराने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी उन्होंने एसपी से शिकायत की थी। मनचलों की गिरफ्तारी न होने पर छात्राओं ने कॉलेज जाने से मना कर दिया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को कुछ लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। शाम को सीओ और कोतवाली पुलिस कालोनी में पहुंची।


शहर के व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, समाजसेवी मास्टर रघुवीर सिंह चौहान, उदय सिंह चौहान, जाहिद फौजी, जाकिर, आस मोहम्मद ने छात्राओं की सुरक्षा और मनचलों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने उन्हें सुरक्षा और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उधर, कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि कालेज में सभी छात्राएं जा रही है। उन्होंने खुद कालेजों में पहुंचकर जानकारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed