फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Beaten with slippers on the highway to manchale

हाईवे पर मचनले को चप्पलों से पीटा

Sun, 05 Mar 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 05 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Beaten with slippers on the highway to manchale
बागपत कोतवाली में हाथ जोड़कर महिला से माफी मांगता मनचला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दो माह से फोन पर परेशान कर रहे मनचले ने महिला को शादी करने के नाम पर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर बुलाया। वहां पर महिला अपने परिजनों के साथ पहुंची। महिला ने उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई की। पुलिस आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंची। वहां आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। वहां भी महिला ने उसकी पिटाई की। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विशेष समुदाय की महिला का कहना है कि वह दो माह पूर्व गौरीपुर मोड़ से मैजिक गाड़ी में सवार होकर मुजफ्फरनगर अपने मायके में जा रही थी। उसी समय मैजिक में बैठे दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने समय देखने के बहाने से उसका मोबाइल लिया और धोखे से अपने मोबाइल पर उसके मोबाइल से मिस कॉल कर दी थी।
विज्ञापन


दो दिन बाद से ही आरोपी उसके पास फोन करने लगा था। उसको कॉल न करने के लिए कहां, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी उससे अश्लील बातें करता था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कहा शनिवार को एक शादी समारोह में जाना है, उसके साथ चलना। साथ ही उसके साथ ही शादी कर लेना। उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोपी के कहने के अनुसार शनिवार को दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे स्थित शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची।

वहां पर पहले से आरोपी खड़ा था। इसी दौरान महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई की। शोर शराबा होने पर आई पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

तीन बच्चों का पिता है आरोपी  
महिला से फोन पर बातें करने का आरोपी व्यक्ति नौरोजपुर गुर्जर गांव का है। उसके तीन बच्चे हैं जो काफी बड़े हो रहे हैं।
मनचले ने हाथ जोड़ माफी मांगी, महिला ने जड़े चांटे  ः कोतवाली पहुंचते ही आरोपी मंजनू महिला के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। महिला ने पुलिस के सामने ही उसको चांटे जड़ दिए। 

समझौते का किया जा रहा प्रयास 
इस मामले में महिला आरोपी  मंजनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न कराए। आरोपी के परिवार के लोग समझौते के प्रयास में लगे हैं, लेकिन महिला उनकी बात मानने को देर रात तक तैयार नहीं हुई। 

पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारे
बड़ौत। गांव की एक महिला के साथ तीन दिन पूर्व एक युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए थे। उनको देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया था।


परिजन पुलिस से शिकायत करने को तैयार हो गए। गांव के जिम्मेदार लोगों ने उनको पुलिस से शिकायत नहीं करने दी। बाद में इस मामले में पंचायत हुई। उसमें दो पक्षों को बुलाया गया। आरोपी युवक को पंचायत में पांच जूते मारे गए। इससे पहले भी पंचायत इस तरह के फरमान सुना चुकी है। उधर, बड़ौत कोतवाल मुकेश कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed