{"_id":"592c85174f1c1b425dbda70c","slug":"beaten-nagar-palika-team-threatens","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की टीम से मारपीट, धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिका की टीम से मारपीट, धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 30 May 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत कोतवाली में शिकायत करने जाते नगर पालिका के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोर्ट रोड पर एक मोहल्ले में राशन कार्ड सत्यापन के लिए पहुंची पालिका की टीम के साथ एक मकान मलिक ने गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इससे वहां हंगामा हो गया। पालिका ईओ ने कोतवाली में पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित आर्य ने बताया शासन के आदेशानुसार शहर में राशन कार्य बनाने के लिए निरीक्षण/सत्यापन का कार्य चल रहा है। सोमवार को प्रधान लिपिक दीपक कुमार यादव के नेतृत्व में टीम कोर्ट रोड के एक मोहल्ले में गई थी।
वहां पर रहने वाले एक मकान के मालिक को राशन कार्ड दिखाने के लिए कहा तो आरोपी टीम के साथ गाली-गलौज, अभद्रता करने लगा। कर्मचारी आदित्य नारायण के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपना राशन कार्ड खुद ही फाड़कर नाली में फेंक दिया। ईओ ने कहा आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ नगर पालिका की टीम से मारपीट के मामले में विपक्ष की महिला अपने परिजनों और काफी लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। उनका कहना है कि टीम के कर्मचारी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर हाथापाई की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी और उनका राशन कार्ड फाड़ दिया। उसने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।