फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bdl outpost camp put on by the CO

सीओ ने भड़ल चौकी पर डाला डेरा

Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। भड़ल गांव के चौथी के छात्र आर्यन उर्फ क्रिश की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में भड़ल चौकी का स्टाफ सस्पेंड होने के बाद सीओ बड़ौत सीपी सिंह ने बुधवार को खुद चौकी पर डेरा डाल दिया।  सादे कपड़ों में पुलिस तैनात है। 

चौकी का नहीं बदला स्थान 

ग्रामीणों ने डीआईजी लक्ष्मी सिंह से भड़ल चौकी हटवाने की मांग की थी। डीआईजी ने चौकी का स्थान बदलने का आश्वासन दिया था। बुधवार शाम तक चौकी का स्थान नहीं बदला गया है।  
विज्ञापन


दाहा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

बागपत। दोघट पुलिस पर अफसरों की कार्रवाई का डंडा लगातार जारी है। मंगलवार को भड़ल चौकी सस्पेंड की गई थी। बुधवार को दाहा चौकी प्रभारी को भी लाइन भेज दिया। आर्यन के अपहरण को लेकर पुलिस अफसर काफी टेंशन में हैं। लोगों की शिकायत पर मंगलवार को शाम के समय ही भड़ल चौकी का पूरा स्टाफ बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सबसे बड़ा सवाल

बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के भड़ल के कांवड़ सेवा शिविर से 28 जुलाई को चमड़ा कारोबारी रविंद्र के बेटे आर्यन का अपहरण हो गया। डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी गई, मासूम की हत्या हुई, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सैकड़ों लोगों के बीच से आर्यन अपहरणकर्ताओं के चंगुल में कैसे फंसा। पुलिस अब तक इस सवाल का जवाब नहीं तलाश कर पाई है।


सबसे बड़ी चूक

बागपत। 30 जुलाई को शाहपुर बाणगंगा और खपराणा गांव का जंगल घेरा। महिला ने पुलिस को सूचना दी थी कि बाइक पर दो बदमाश एक बच्चे को बीच में बैठाकर तमंचा सटाए हुए इधर से गुजरे हैं। सूचना इसलिए सटीक साबित हुई, क्योंकि बाइक और तमंचा बरामद हुआ। तमंचे को उठाने के फेर में पुलिस ऐसी उलझी कि बदमाश पकड़ से ही बाहर हो गए। हकीकत केस के खुलासे के बाद ही सबके सामने आएगी।


लखनऊ पहुंच रही पल-पल की जानकारी 

भड़ल की घटना को लेकर बागपत पुलिस-प्रशासन ही नहीं शासन तक टेंशन में है। लखनऊ में बैठे अफसर जिले के अफसरों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed