फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Police is raid continue for accused in case of attacked on Jain devotees

बिरयानी पर बवाल: हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, जैन श्रद्धालुओं पर किया था तलवार और लाठी-डंडों से हमला

Tue, 17 Aug 2021 07:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Aug 2021 07:34 PM IST
सार

बागपत में जैन श्रद्धालुओं पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। दिन भर जैन मंदिरों और गांव में पुलिस व पीएसी तैनात रही।

विज्ञापन
Baghpat News: Police is raid continue for accused in case of attacked on Jain devotees
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार को पूरी तरह शांति कायम रही। पुलिस और पीएसी के जवान दिन भर गांव के साथ ही जैन मंदिरों में गश्त करते रहे। कोतवाली पुलिस ने जैन श्रद्धालुओं पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन


बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में 15 अगस्त को पारस प्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया जा रहा था। महोत्सव में बड़ौत निवासी सैकड़ों जैन श्रद्धालु भी शामिल हुए थे। मंदिर के बाहर बड़ागांव निवासी युवक नदीम बिरयानी के ठेले पर जैन शिकंजी बेच रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर उसने 70-80 लोगों को बुलाकर जैन श्रद्धालुओं पर तलवार, लाठी-डंडों, पेट्रोल बम आदि से हमला किया था। तमंचों से फायर भी किए गए थे। साथ ही पथराव कर श्रद्धालुओं की बसों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। 
विज्ञापन


वहीं हमले में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु चोटिल हुए थे। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आठ हमलावरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। इस हमले के बाद से गांव में तनाव बन गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंगलवार को गांव में पूर्ण रूप से शांति रही। पुलिस और पीएसी के जवान जैन मंदिर के साथ ही गांव में दिन भर गश्त करते रहे। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए उनके मकानों के साथ ही कई संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। 


पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि हमलावर आरोपी गांव से फरार है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed