फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Crime News: Sexually assaulted attacked on a woman by four youth including village head son

शर्मनाक: प्रधान के बेटे ने तीन दोस्तों संग महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार

Thu, 19 Aug 2021 09:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Aug 2021 09:00 PM IST
सार

प्रधान के बेटे ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Baghpat Crime News: Sexually assaulted attacked on a woman by four youth including village head son
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के बड़ौत में बस स्टैंड से एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने चार युवक दाहा गांव में लेकर पहुंचे और वहां मुर्गी फार्म पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद चारों युवक महिला को जान से मारने की धमकी देकर बामनौली गांव के पास छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि इनमें एक युवक जिवाना जिवानी की प्रधान का बेटा है। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि 17 अगस्त को वह बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर खड़ी हुई थी। तभी वहां पर सन्नी, रितिक, शिवाक निवासी जिवाना जिवानी, आशु उर्फ भूरा निवासी दाहा स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। वह सन्नी को पहले से जानती थी। सन्नी ने उसे घर छोड़ने की बात कही तो वह उनके साथ गाड़ी में बैठ गई। 
विज्ञापन


इसके बाद चारों युवक उसे घर छोड़ने की बजाय दाहा गांव में मुर्गी फार्म पर लेकर पहुंच गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद उसे बामनौली गांव के पास छोड़ गए। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसमें शामिल एक आरोपी रितिक जिवाना जिवानी गांव की प्रधान का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed