{"_id":"57ba038f4f1c1bf53ed4f36f","slug":"assaulting-policemen-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पुलिस कर्मी से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में पुलिस कर्मी से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
जेल में शनिवार की रात में चेकिंग के दौरान एक कर्मचारी के अपने प्वाईंट पर नहीं मिलने पर पुलिस अफसर ने फटकार लगाई। इसे लेकर उनमें कहासुनी हो गई। सूत्रों के अनुसार अफसर ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। बाद में अन्य पुलिस वालों ने समझाकर मामला शांत कराया।
जिला कारागार में सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न प्वाईंटों पर पुलिस वाले तैनात रहते हैं। समय-समय पर अफसर चेकिंग करते हैं। शनिवार की रात में चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी अपने प्वाईंट पर नहीं मिला। थोड़ी देर बाद लौटा तो अफसर ने नाराजगी जाहिर की।
उसने कहा साहब वह तो अभी लघुशंका के लिए गया था। अफसर ने फटकार लगाते हुए उसे अनुशासन में रहने को कहा। इस बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया।
सूत्रों की माने तो अफसर ने कर्मचारी से मारपीट कर दी। इससे वहां हंगामा हो गया। पीड़ित कर्मचारी ड्यूटी छोड़कर धरना पर बैठ गया, कहने लगा जब तक उच्चाधिकारी नहीं आएंगे, वह नहीं उठेगा। अन्य पुलिस वालों ने उसे समझाकर शांत किया। इस मामले में जेल अधीक्षक एमएल यादव ने कहा मारपीट का कोई मामला नहीं है। जो लोग प्वाइंट पर नहीं मिलते उन्हें निर्देश दिए जाते हैं।