फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Asmat eaten a poisoned Lutti

अस्मत लुटती देख खाया जहर

Mon, 09 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 09 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
बालैनी। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 16 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आबरू लूटती देख किशोरी ने मकान में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


गांव के युवक ने बताया कि उसकी बहन, शनिवार शाम घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत और अन्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस का युवक छत के रास्ते मकान में घुस आया। आरोप है कि युवक ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई की। इस दौरान आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। आबरू लुटती देख किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के काफी लोग वहां पर इकट्ठे हो गए। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। घर पर पहुंचने पर उसकी बहन ने परिजनों को आपबीती सुनाई। तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। उन्होंने उसे क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की बालैनी थाना पर शिकायत की गई है। बालैनी थाना रणवीर सिंह यादव का कहना है तहरीर के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed