अलावलपुर की पटरी पर दिनदहाड़े लूटपाट
पूर्वी यमन नहर की पटरी पर अलावलपुर गांव के पास छह-सात सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात शुरू कर दी। बदमाशों ने बाइक पर आ रहें संजय निवसी झूंडपूर से 2500 रुपये, मुकेश से 3500 रुपये, संजीव पोईस नंगला से बाइक व 3 हजार रुपये, पत्नी रेखा को लेकर बड़ौत की ओर आ रहे गूंगाखेड़ी निवासी हरविंद्र से 2 हजार की नकदी, मोबाइल, पत्नी के कानों के कुंडल, गले से सोने का पैंडल लूट लिया। उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही अलावलपुर के लोग शोर मचाते हुए उधर दौड़े। इस पर बदमाश तमंचे लहराते हुए गन्ने के खेतों से होकर भाग निकले। सूचना पर एसएसआई फिरोज अख्तर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की।
बाप-बेटे पर हमला, 30 हजार छीनने का आरोप : बागपत। शहर के नौरोजपुर रोड निवासी बाबूराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर में था। पड़ोस के लोग वहां पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके बेटे सूरज की भी बेरहमी से पिटाई की। आरोपी सूरज से 30 हजार रुपये छीनकर ले गए। पुलिस का कहना है मामला लूट नहीं, मारपीट का है।