{"_id":"e2094913933967318e5b2a386c716a6f","slug":"accused-of-rape-not-arrested-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले घूम रहे दुष्कर्म के आरोपी, गांव में तनाव के हालात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले घूम रहे दुष्कर्म के आरोपी, गांव में तनाव के हालात
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 29 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की विशेष समुदाय की महिला से गैंगरेप करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तो हो गई, लेकिन पुलिस 28 घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर. इस घटना से गांव में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है।
महिला रविवार शाम को खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। गांव के लोगों ने उस पर केस में समझौते का दबाव बनाया था। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पता चलते ही महिला के पक्ष में पड़ोसी गांव के लोग भी आ गए थे।
घटना से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सभी लोगों ने देर रात थाने पर पहुंचकर शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी विकास और संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान दर्ज हो गए है।